युवक नहाने के लिए गांव के पास से निकली राजघाट नहर में नहाने गए थे। इसी दौरान एक का पैर फिसल गया और वह नहर में डूबने लगा। जिसे बचाने के लिए बाकी चारों भी नहर में कूद गए।
तालबेहट कोतवाली अंतर्गत नहर में नहाते समय तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मध्य प्रदेश के प्राणपुर से अपनी रिश्तेदारी में हर्षपुर आए थे।
विज्ञापन
घटना को लेकर बताया गया कि मध्यप्रदेश के चंदेरी क्षेत्र निवासी युवक ग्राम हर्षपूर निमंत्रण देने के लिए आए थे। गांव के पास से निकली राजघाट नहर में सभी लोग नहाने के लिए गए थे। नहाते समय एक युवक का पैर फिसल गया और वह नहर में गिरकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए बाकी चारों भी नहर में कूद गए। इस दौरान सभी डूबने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से दो लोगों को बचा लिया गया। तीन की मौत हो गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को नहर से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती कराया। यहां घायलों की हालत उन्हें देखते हुए मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया है।
यह हुए हादसे का शिकार
चंदेरी के प्रानपुर निवासी 30 वर्षीय मिथुन पुत्र नारायण, वस्त्रावन निवासी 22 वर्षीय धीरज पुत्र मनीराम, प्राणपुर निवासी 20 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र कपूर सिंह की नहर में डूबने से मौत हो गई है। तो वहीं, जगदीश पुत्र सरमन एवं राजकुमार पुत्र मनीराम को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।