फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर : अनुसूचित जाति के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2020 10:17 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
ललितपुर जिले के ग्राम रौंड़ा में एक वृद्ध और उसके साथी के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सुर्खियों में आते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने एक आरोपी सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। इसे आज जेल भेज दिया गया, जबकि दूसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं हैं, जो जगह- जगह दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


पीड़ित अनुसूचित जाति के होने के कारण मंगलवार को जिला मुख्यालय से गांव में अतिरिक्त पुलिस बल भेजकर स्थिति पर नजर रखी गई। पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए दो सशस्त्र पुलिस सिपाही आवास पर तैनात कर दिए गए हैं। पीड़ितों ने वीडियो जारी किया था कि उन्हें मूत्र पिलाने का प्रयास किया गया। यह वीडियो जमकर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें