फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: डीजल का संकट गहराया, किसान परेशान, सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर लगी कतार

Thu, 26 Mar 2026 12:56 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क

सार

बुधवार को पाली और मड़ावरा तहसील क्षेत्रों से शुरू हुई डीजल किल्लत रात में महरौनी, सदर और तालबेहट तहसील तक पहुंच गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान पंप पर डीजल लेने के लिए लाइन में नजर आए।
विज्ञापन
ललितपुर के सौजना क्षेत्र के पंप पर डीजल के लिए परेशान होते किसान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुदरत की मार से बेहाल किसान को अब खेतों में बची गेहूं की फसल थ्रेसर से काटने के लिए डीजल नहीं मिल रहा है। बुधवार को पाली और मड़ावरा तहसील क्षेत्रों से शुरू हुई डीजल किल्लत रात में महरौनी, सदर और तालबेहट तहसील तक पहुंच गई। 
विज्ञापन


 

तालबेहट में डीजल के लिए लाइन में लगे किसान। - फोटो : संवाद
बृहस्पतिवार को सुबह से ही शहर के अभिलाषा पेट्रोल पंप, अजीज फिलिंग स्टेशन सहित अन्य पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल के लिए किसानों सहित अन्य लोगों की कतारें लग गई। अचानक भीड़ बढ़ी देख पेट्रोल पंप पर तीन लीटर पेट्रोल और 10 से 20 लीटर डीजल निर्धारित कर वितरण किया गया लेकिन सुबह 10 बजे तक कई पंपों पर डीजल का स्टाक निल हो गया तो पेट्रोल भी खत्म होने की बात कहकर कर्मचारी खड़े हो गए। 
विज्ञापन

महरौनी में पंप पर डीजल के लिए भीड़। - फोटो : संवाद
इस दौरान डीजल के लिए कई पंपों पर कर्मचारियों से किसानों की नोकझोक भी हुई। जानकारी के अनुसार डिमांड के बाद भी झांसी डिपो से डीजल व पेट्रोल का टैंक न आने से समस्या और गहरा गई है। सूत्रों के अनुसार इंडियन ऑयल के सेल्स मैनेजर ने पेट्रोल पंपों को 5000 लीटर का स्टाक रहने के बाद ही सप्लाई देने के निर्देश दिए हैं। इसी के चलते पंप मालिक डिमांड नही कर पा रहे हैं। बृहस्पतिवार को बैंकें बंद होने के कारण समस्या और गहरा सकती है।

लाइन में लगे किसानों का वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें