फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: बिजली विभाग की टीम पर हमले में 22 पर मुकदमा, कर्मचारियों को बना लिया था बंधक

Tue, 30 Sep 2025 02:21 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

कर्मचारी कार्य कर रहे थे, तभी गांव के लोग आये और टीम पर हमला करते हुये बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस सभी काे मुक्त कराकर सुरक्षित थाना जखौरा लेकर आई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जखौरा थाना अंतर्गत रायपुर में लाइन निर्माण करने का विरोध कर बिजली विभाग और गैस पाइपलाइन की टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 11 नामजद समेत 22 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


जखौरा, बांसी सब स्टेशन पर तैनात एसडीओ देवीलाल सिंह एवं अवर अभियंता सुमित सनौरिया ने तहरीर देकर बताया कि कांडला-गोरखपुर एलपीजी परियोजना के अंतर्गत ग्राम रायपुर में एसबी स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। इस एसबी स्टेशन का विद्युत संयोजन किया जा रहा है। शनिवार को उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता और गैस पाइपलाइन से अधिकारी पंकज तिवारी, शशिकांत एवं ठेकेदार के कर्मचारी तेजपाल सिंह एवं अन्य कर्मचारी खंभे पर कार्य कर रहे थे, तभी गांव के कुछ लोग अभद्रता करने लगे। हाथों में कुल्हाड़ी एवं हथौड़ा लेकर आए और तार के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इसके साथ ही टीम को बंधक बना लिया। पुलिस सभी को सुरक्षित थाना जखौरा लेकर आई।

पुलिस ने रायपुर निवासी आरोपियों दीपक यादव, अरुण अहिरवार, आशाराम अहिरवार, बलवीर अहिरवार, सुखलाल अहिरवार, देवेंद्र सिंह यादव, खिलान सिंह यादव, प्रवेंद्र साहू, राधा अहिरवार, वंदना अहिरवार, गंगा अहिरवार के अलावा पांच अन्य पुरुष व छह महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें