फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे कार सवार हुए हादसे का शिकार, दो ने और तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई आठ

Mon, 04 May 2026 10:01 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

दर्दनाक सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। दो का उपचार जारी है। वाहन में कुल दस लोग सवार थे। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद प्रशासन व क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या दर्शन कर ललितपुर लौट रहे कार सवार हादसे का शिकार हो गए। दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। दो का इलाज जारी है। घटना जालौन जनपद के कालपी कोतवाली अंतर्गत जोल्हुपुर मोड़ के पास हुई है। बताया जा रहा कि कार चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से जा भिड़ी और दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन


मौके पर ही छह की हो गई मौत
मिली जानकारी के अनुसार, ललितपुर जनपद के महरौनी निवासी शशिकांत तिवारी अपने परिजनों के साथ अयोध्या दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी लोग कार से वापस लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब 6 बजे जैसे ही उनकी कार कालपी क्षेत्र के जोल्हुपुर मोड़ के पास पहुंची, चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सामने चल रहे वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर दो और लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। नाजुक हाल में दो का इलाज जारी है।

 

हादसे से पहले अयोध्या में सरयू तट पर सेल्फी लेते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
इनकी हो चुकी मौत
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ घायल करीब एक घंटे तक कार के केबिन में फंसे रहे, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। कार में दस लोग सवार थे। जिसमें से शशिकांत तिवारी, कृष्णकांत नायक, स्वामी प्रसाद तिवारी, मनोज भोड़ेले , देशराज नामदेव और उमेश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई थी। दीपक तिवारी, हरिहर मोहन तिवारी, बृजभूषण तिवारी और अंशुल तिवारी की हालत नाजुक होने पर उन्हें कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर बृजभूषण तिवारी व दीपक तिवारी ने भी दम तोड़ दिया है। वहीं, हरिहर तिवारी व अंशुल तिवारी का नाजुक हाल में उपचार जारी है। 

 
विज्ञापन

मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें