महिला ने लगाई आग, मौत
बरुआसागर (झांसी)। रविवार को मोहल्ला कटरा थाने के पीछे वाली गली में अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने घर पर ही केरोसिन डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार नगर के मुहल्ला कटरा थाने के पीछे निवासी किरन रायकवार (22) पत्नी कमलेश रायकवार रविवार की सुबह घर पर थी तभी उसने अज्ञात कारणों के चलते उसने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच पत्नी को आग की लपटों से बचाने के दौरान पति कमलेश भी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है। मृतका के पिता मोतीलाल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी है।