फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही बोली, हेड मोहर्रिर करता है छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के एक थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने हेड मोहर्रिर पर छेड़खानी करने के कई संगीन आरोप लगाए हैं। महिला सिपाही की शिकायत पर आईजी ने जांच के आदेश दिए हैं। महिला सिपाही की शिकायत के बाद थाने पर हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

एक महिला सिपाही ने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि वह एक थाने में तैनात है। थाने में तैनात एक हेेड मोहर्रिर उस पर बुरी नियत रखता है। ड्यूटी के दौैरान बार-बार छूकर उसके साथ छेड़खानी करता है। विरोध करने पर उसे धमकाया भी गया। उससे कहा गया कि जैसा मैं कहता हूं वैसा करो, नहीं तो नौकरी करना मुश्किल कर दूंगा। हेेड मोहर्रिर की दी गई धमकी से वह डिप्रेशन में आ गई है। उसका आरोप है कि थाने में तैनात सभी महिला सिपाहियों के साथ अश्लील हरकतें करता है। इसकी शिकायत सभी ने थानेदार से भी की, लेकिन किसी ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। मामला आईजी तक पहुंचने के बाद उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। आईजी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि शिकायत गंभीर है। जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें