झांसी। सीपरी पुल के पास खड़ी एक मालगाड़ी पर चढ़ा युवक ओएचई लाइन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। देर रात तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
रविवार दोपहर एक मालगाड़ी सीपरी पुल के पास सिंगलपुरा पर सिग्नल न होने के कारण खड़ी थी। इसी दौैरान एक युवक मालगाड़ी पर चढ़कर खड़ा होने लगा। इसी दौरान अचानक ओएचई लाइन की चपेट मेें आकर चिपक गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने रेलकर्मियों को मौके पर बुलाकर ओएचई लाइन बंद कराई। कड़ी मशक्कत के बाद उसे मालगाड़ी से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्ती के प्रयास किए, लेकिन पता नहीं चल सका। मृतक के पास से भी कुछ नहीं मिला। देर रात जीआरपी शिनाख्त कराने में जुटी रही।