फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माताटीला से छोड़ा गया सवा लाख क्यूसेक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मप्र एवं समीपवर्ती इलाकों में लगातार पानी बरसने की वजह से पानी का दबाव लगातार बना हुआ है। मंगलवार सुबह राजघाट बांध से कुल 92 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया लेकिन शाम होते इसमें इजाफा हो गया। रात करीब आठ बजेे तक माताटीला बांध से 1.11 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। ऐसे में माताटीला बांध के सभी गेट दो-तीन फीट ऊंचाई तक खोले गए हैं। अधिक पानी छोड़ने से बेतवा में पानी का बहाव भी काफी तेज हो गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों से हो रही बारिश से राजघाट, माताटीला बांध तक काफी पानी पहुंच चुका है। मंगलवार को भी पानी बढ़ने की रफ्तार बनी रही। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आज सुबह तक राजघाट से 92 हजार क्यूसेक, माताटीला से 1.11 लाख क्यूसेक, ढुकुवां से 77 हजार क्यूसेक एवं पारीछा से 63 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। करीब सवा लाख क्यूसेक से अधिक पानी बेतवा में छोड़ने से नदी में उफनाने लगी। माताटीला बांध के अधिशासी अभियंता मो.फरीद के मुताबिक भोपाल
आदि इलाकों में अभी भी बारिश की सूचना मिल रही है। ऐसे में देर-रात जलस्तर में बढ़ोत्तरी होना की संभावना है। बता दें, राजघाट बांध को कुल 371 मीटर तक भरा जाता है। यहां 22 हजार क्यूसेक पानी का भंडारण होता है। उसके बाद माताटीला बांध को 308.46 मीटर, गोविंद सागर को 363.93 मीटर तक भरा जाएगा। पिछले एक हफ्ते से लगातार आ रहे पानी की वजह से यह सभी बांध अपनी क्षमता के आधे से अधिक भर चुके हैं। माताटीला बांध को सितंबर महीने में 1012 फीट तक भरा जाएगा जबकि अभी वह 1011 फीट तक भरा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें