फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित आईटीआई के एक मकान में घुसे चोर लाखों रुपये का माल लेकर भाग निकले। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। आईटीआई निवासी नरेंद्र खरे की पत्नी इटावा में सिंचाई विभाग में ऑपरेटर हैं। 24 जनवरी को वह कार से पत्नी को छोड़ने इटावा गए थे। घर पर ताला लगा था। 25 जनवरी की रात ताला तोड़कर घर में घुसे चोर कमरे में रखी अलमारी से करीब पांच लाख के जेवरात, दो लैपटॉप, पचास हजार रुपये व एक कैमरा चोरी कर ले गए। घटना के अगले दिन ताला टूटा देख पड़ोसी ने नरेंद्र को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद सीपरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें