फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हाईवे से सटे पेट्रोल पंपों पर जन सुविधाओं अभाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

चिरगांव /बंगरा। हाईवे से सटे पेट्रोल पंपों पर जन सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। इतना ही नहीं, बगैर हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को धड़ल्ले से पेट्रोल दिया जा रहा है। बाजवूद, किसी का ध्यान इस ओर नहीं है।



चिरगांव क्षेत्र में हाईवे से सटे पेट्रोल पंपों पर हवा भरने के उपकरण तो लगा दिए गए हैं, लेकिन ये खराब पड़े हुए हैं। मंगलवार को हाईवे से सटे एक पेट्रोल पंप पर शौचालय बंद मिला। जबकि, वाटर कूलर से ठंडा पानी नहीं आ रहा था। पंप पर रेट लिस्ट भी नहीं लगी हुई थी। पंपों पर बगैर हेलमेट के दोपहिया चालकों को पेट्रोल न देने की चेतावनी देता हुआ बैनर तो लगा हुआ था, लेकिन उसका पालन नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगरा में झांसी-कानपुर हाईवे पर बने पेट्रोल पंपों पर भी जन सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। हाईवे पर तीन पेट्रोल पंप हैं। तीनों पर हवा भरने की मशीन तो हैं, लेकिन यह खराब पड़ी हुई हैं। दोपहिया वाहनों में बगैर हेलमेट के पेट्रोल भी धड़ल्ले से डाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें