फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट न मिलने से अटका 427 पुल-पुलियों की मरम्मत का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट न मिलने से अटका 427 पुल-पुलियों की मरम्मत का काम
विज्ञापन

झांसी। सरकार की प्राथमिकताओं में शुमार सिंचाई विभाग की पुल-पुलियों की मरम्मत का काम ठप पड़ चुका है। बजट न मिलने से यह पुलियां अधूरी ही पड़ी हुई हैं।
पुल-पुलियों की मरम्मत पिछले कई दशकों से नहीं हुई। झांसी समेत ललितपुर, जालौन की नहरों पर बनी पुलियां एवं रपटे इतने जर्जर हो चुके कि इनसे आवागमन जानलेवा हो चुका। पिछले काफी समय से रिपटे एवं पुलियों पर कई दुर्घटनाएं भी हो चुकीं। इस वजह से जान-माल का भी नुकसान हुआ। इसके चलते सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष मेें ऐसी चिन्हित पुल-पुलियों की मरम्मत कराने का अभियान शुरू किया। झांसी मंडल में करीब 427 पुल-पुलियां मरम्मत के लिए चिन्हित हुईं। इसके अलावा 150 से अधिक नए निर्माण भी शामिल किए गए। शुरूआत में तीन करोड़ रुपये जारी हुए लेकिन, वित्तीय वर्ष खत्म होने की वजह से महकमे की आधी से अधिक रकम लौटा देनी पड़ी। महकमे को यह रकम लौटना ही भारी पड़ गया। उसके बाद से शासन ने इसका बजट ही जारी नहीं किया। मार्च से अप्रैल के बीच मरम्मत का काम चलता रहा लेकिन, भुगतान नहीं हुआ। पैसा न होने से धीरे-धीरे करके अब अधिकांश जगहों पर काम ठप पड़ चुका है। गिनी-चुनी साइटों में ही यह काम पूरा हुआ जबकि अधिकांश जगहों पर काम अधूरा पड़ा हुआ है। बेतवा प्रखंड, सपरार प्रखंड समेत अन्य सभी डिवीजन में यही हाल है। अब पैसा न से अभियंता इस काम को पूरा कराने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इन कार्यों के अधूरा पड़ा होने से क्षेत्रीय लोगों में भी काफी रोष है। वहीं, अधीक्षण अभियंता संजीव झा का कहना है बजट के लिए डिमांड भेजी गई है। बजट जारी होते ही काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें