फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी प्रदेशों में फंसे छह हजार लोगों को भेजा उनके घर

विज्ञापन
विभिन्न प्रदेशों से आए मजदूरों को बसों में बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
झांसी। बाहर प्रदेशों में फंसे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के छह हजार लोगों को शुक्रवार को उनके गृह जनपदों की ओर रवाना किया गया। इनमें बाहर से 110 लोग झांसी भी पहुंचे, जिन्हें पैरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। लंबे समय बाद इन लोगों ने अपनी धरती पर कदम रखा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दरम्यान देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे उत्तर प्रदेश के निवासियों को भोजला मंडी से उनके गृह जनपदों की ओर रवाना किया गया। 173 बसों के जरिये इस काम को अंजाम दिया गया। वहीं, अलग-अलग स्थानों से आए झांसी के भी 110 लोग यहां पहुंचे। उन्हें पैरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां उनका सैंपल लिया जाएगा। उधर, मध्य प्रदेश के भी 1006 लोग उत्तर प्रदेश में फंसे हुए थे, जिन्हें मध्य प्रदेश शासन के अधिकारी 33 बसों के जरिये अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें