फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से मजदूर की हत्या

Thu, 11 Jun 2015 01:31 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर में रहने वाले एक मजदूर की हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार की सुबह राजघाट नहर के पास पड़ा पाया गया। हत्या के पीछे लेन देन का विवाद प्रमुख कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



प्रेमनगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी कामता प्रसाद अहिरवार का पुत्र मोहर सिंह (30) मजदूरी करके पत्नी व अपने तीन बच्चों का भरण पोषण कर रहा था। मंगलवार की शाम वह मजदूरी करके घर आया और खाना खाने के बाद सो गया। रात करीब 9.30 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। इसके बाद वह कपड़े पहनकर  घर से चला गया। बुधवार की सुबह लोगों ने गांव के नजदीक से निकली राजघाट नहर के पास पत्थरों पर उसका शव पड़ा देखा। खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।



सूचना मिलने पर बिजौली चौकी पुलिस मौकेे पर पहुंची। मोहर का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। पुलिस को उसके कपड़ों की तलाशी ली तो उसमें बीड़ी के अलावा कुछ नहीं मिला। पुलिस ने एक हीरो होंडा साइन नंबर यूपी 93 एस 3480 मौके से बरामद की। हालांकि, यह गाड़ी मृतक की नहीं थी। पुलिस का अनुमान है कि हत्यारे अपनी मोटर साइकिल मौके पर छोड़कर भाग गए होंगे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के उपरांत पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया।
विज्ञापन



 मृतक के पिता की तहरीर पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने गांव के ही सुम्मेर पुत्र राम प्रजापति व अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मोहर का आरोपी के साथ लेन देन का विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें