अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद कृष्णा नगर कॉलोनी की टूटी पुलिया का निर्माण हुआ शुरू।
- फोटो : REPORTERS
झांसी। महानगर में निर्माण कार्यों में बरती जा रही अनियमितता को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद अफसरों की नींद टूटी। कृष्णा कालोनी में शनिवार को टूटी पुलिया का दोबारा निर्माण कराया गया। जबकि अफसरों की गुणवत्ता की जांच कराना गंवारा नहीं समझा।
दरअसल, अमर उजाला ने शनिवार के अंक में पानी में बह गए 15 लाख रुपये के निर्माण शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसमें कृष्णा कालोनी में 15 दिन में बनाए गए नाले की पुलिया टूटने का जिक्र किया गया था। इसे लेकर नगर निगम अधिकारियों ने ठेकेदार से दोबारा पुलिया का निर्माण कराया। सुबह से मजदूर पुलिया के निर्माण में लगे रहे। वहीं अफसरों का तर्क है कि लोगों द्वारा तीसरे दिन बल्लियां काटकर यातायात शुरू करने से पुलिया टूटी है। लेकिन गुणवत्ता जांच कराने से अफसर बच रहे हैं।