नगर निगम चुनाव के मद्देनजर परिसीमन के बाद वार्डों के क्रमांक बदल गए हैं। साथ ही वार्डों में नए मुहल्ले जुड़ गए हैं। नए परिसीमन के बाद दावेदार नए सिरे से रणनीति बनाने में जुटे हैं। कोई जातिगत गणित देख रहा है तो कोई वोटरों से जनसंपर्क में जुटा है।
-वार्ड नंबर 13- कोछाभांवर। पहले यह वार्ड नंबर 26 के नाम से जाना जाता था। इस वार्ड में कोछाभावंर और इंजीनियरिंग कालेज क्षेत्र था। लेकिन, अब इसमें ग्रासलैंड फार्म, सहारा कालोनी, चर्च फार्म पाल कालोनी, टौरियापुरा, कुरयाना और पैरामेडिकल क्षेत्र जोड़ दिया गया है।
-वार्ड नंबर 14- खुशीपुरा द्वितीय। पहले भी यह वार्ड नंबर 14 के नाम से ही जाना जाता था। इस वार्ड में खुशीपुरा आंशिक, वीरांगना झलकारी बाई जूनियर हाईस्कूल, वंशीनगर, मस्जिद, मदकखाना आदि मुहल्ले शामिल हैं। इस वार्ड में कोई नया क्षेत्र नहीं जोड़ा गया है।
-वार्ड नंबर 15- गरियागांव। पहले यह वार्ड नंबर 13 के नाम से जाना जाता था। इस वार्ड में संपूर्ण गरियागांव क्षेत्र शामिल था। लेकिन, अब इसमेें सेंट ज्यूड स्कूल, पुलिस चौकी, प्रेमनगर थाना, आजाद नगर, कसाई बाबा और अंबेडकर कालोनी जोड़ दी गई है।
-वार्ड नंबर 16-मसीहागंज। पहले यह वार्ड नंबर 05 के नाम से जाना जाता था। इस वार्ड में मसीहागंज आंशिक, बौद्ध नगर, सेंट मैरी हाईस्कूल और मिर्जा कंपाउंड क्षेत्र शामिल थे। नए परिसीमन के बाद भी इसमें पुराने मुहल्लों के अलावा कलसी कंपाउंड और प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल क्षेत्र शामिल कर दिया गया है।
-वार्ड नंबर 17- नंदनपुरा द्वितीय। पहले यह वार्ड नंबर 32 के नाम से जाना जाता था। इस वार्ड में नंदनपुरा, आवास विकास कालोनी, सूर्यपुरम और कुंडपाठा क्षेत्र शामिल थे। लेकिन, अब इसमें से आवास विकास कालोनी का क्षेत्र हटा दिया गया है।
-वार्ड नंबर 18- तालपुरा द्वितीय। पहले यह वार्ड नंबर 12 के नाम से जाना जाता था। इसमें अंबेडकर नगर, हरिजन छात्रावास, नया बस स्टैंड, कृषि मंडी समिति, आरटीओ, जय महाकाली ट्रांसपोर्ट नगर शामिल था। लेकिन, अब इसमें तालपुरा, नादन और मंडी समिति क्षेत्र भी शामिल कर लिए गए हैं।