फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पतंगबाजी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। मकर संक्रांति के अवसर पर किले के तलहटी में स्थित जनरल बिपिन रावत शहीद पार्क में पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने जमकर पतंगबाजी का आनंद लिया।
विज्ञापन




पतंग महोत्सव के मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी ने पतंग उड़ाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार ने की। मौके पर फैंसी पतंगबाजी में अभिषेक कनौजिया, जगदीश प्रसाद रायकवार, रुद्र रायकवार ने जय श्रीराम नाम लिखी एवं विभिन्न आकर्षक पतंगों का प्रदर्शन किया। मौके पर नीरज सिंह, दिनेश भार्गव, निशांत शुक्ल, शीलू गौतम, जितेंद्र सिंह, दीपक झा, धर्मवीर, परवेज, अमर पटेल, राहुल आदि रहे। वहीं, जीआईसी परिसर में पार्षद मयंक श्रीवास्तव की ओर से पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रिटायर्ड आईएएस पीके अग्रवाल एवं डॉ. केके साहू की ओर से किया गया। इस मौके पर बच्चों ने पतंगबाजी की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें