फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फिर महंगी हुई किचन की थाली, सब्जी से लेकर खाद्य पदार्थ तक के बढ़े दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- आटा-मैदा दो-दो तो अरहर दाल-सरसों का तेल की कीमत 10-10 रुपये बढ़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। एक बार फिर किचन की थाली महंगी हो गई है। सब्जी से लेकर खाद्य पदार्थों के दामों तक में इजाफा हो गया है। आटा व मैदा दो-दो तो अरहर दाल व सरसों के तेल की कीमत में 10-10 रुपये का इजाफा हुआ है। यही नहीं, भीषण गर्मी के चलते सब्जियों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।
सुभाषगंज के किराना व्यापारियों ने खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने के पीछे कमजोर फसल और गर्मी को कारण बताया है। व्यापारियों के मुताबिक मई में केरल में सामान्य से अधिक तापमान होने से इस बार इलाइची और काली मिर्च की फसल से कम उत्पादन होने की संभावना है। वहीं, अरहर और चने दाल की पैदावार भी कम हुई है। इस कारण दालों के भी दाम बढ़े हैं। व्यापारियों ने बताया कि एक महीने पहले तक 105 रुपये लीटर बिकने वाला सरसों का तेल अब 125 रुपये में मिल रहा है। वहीं, चना दाल की कीमत भी 75 से बढ़कर 90 रुपये किलाे पहुंच गई है। 170 रुपये किलो से बढ़कर अब अरहर दाल के दाम 180 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, सब्जी विक्रेता धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि 30-30 रुपये किलो बिकने वाली लौकी, भिंडी अब 40-40 रुपये में मिल रही है। वहीं, तोरई की कीमत 20 से 40, बैंगन की 30 से 50, टमाटर, करेला व प्याज की 20 से 30, आलू की 25 से 30, टिंडे व परवल की 40 से 60 रुपये किलो हो गई है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में सब्जियां खराब होने कीमतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन



ड्राई फ्रूट्स के भी दाम बढ़े
ड्राई फ्रूट्स के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। 700-700 रुपये किलो बिकने वाले काजू और बादाम की कीमत में 100-100 रुपये का इजाफा हो गया है। वहीं, 200 रुपये किलो बिकने वाले किसमिस अब 250 रुपये में मिल रही है।


ये आया अंतर
.................
वस्तु पहले अब
आटा 28 30

मैदा 32 34
चना दाल 75 90
अरहर दाल 170 180
सरसों तेल 125 135
जीरा 300 350
काली मिर्च 750 850
छोटी इलाइची 2000 3000
बड़ी इलाइची 1500 2000
(नोट: दाम प्रति किलो अथवा लीटर में।)

वर्जन..
फोटो..
एक महीने के अंदर आटा, मैदा, सरसों के तेज, जीरा आदि खाद्य पदार्थों की कीमतों में काफी इजाफा हो गया है। ड्राई फ्रूट्स की कीमतें भी बढ़ गई हैं। - राजकुमार गुप्ता, किराना व्यापारी।
विज्ञापन


केरल में मई में सामान्य से ज्यादा तापमान रहने से इलाइची, काली मिर्च का उत्पादन कम रहने की आशंका से दाम बढ़े हैं। अरहर, चने की दाले की पैदावार भी कम हुई है। - संतोष राय, किराना व्यापारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें