फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ऑटो पलटने से भंडारे में जा रहे किशोर की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Tue, 11 Oct 2022 01:48 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मध्य प्रदेश के ओरछा में रविवार को एक धार्मिक स्थल पर भंडारे का आयोजन हुआ था, जिसमें शामिल होने के लिए ओरछा निवासी सक्षम (15) अपनी मां पूनम, चाचा राजेंद्र, चाची सुंदरी तथा दादी विलासी के साथ ऑटो में सवार होकर जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के ओरछा में आयोजित भंडारे में शामिल होने जा रहे किशोर की ऑटो पलटने से मौत हो गई। जबकि, चार घायल हो गए। इन सभी की उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के ओरछा में रविवार को एक धार्मिक स्थल पर भंडारे का आयोजन हुआ था, जिसमें शामिल होने के लिए ओरछा निवासी सक्षम (15) अपनी मां पूनम, चाचा राजेंद्र, चाची सुंदरी तथा दादी विलासी के साथ ऑटो में सवार होकर जा रहा था।

इसी दौरान रास्ते में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी को ऑटो से बाहर निकाला और आनन-फानन मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां उपचार के दौरान सक्षम की मौत हो गई। जबकि, बाकी घायलों की इलाज के बाद छुट्टी कर दी गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें