झांसी। एक किशोर ने किशोरी का उसके घर में अश्लील वीडियो बनाया और उसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। जानकारी होने पर मां ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। उसे ललितपुर के बाल सुधार गृह में भेजा गया है।
थाना कोतवाली में एक महिला ने रविवार को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया था कि एक लड़का उनकी नाबालिग बेटी को परेशान कर रहा है। उसने बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया है, जिसके सहारे वो उसे ब्लैकमेल कर रहा है। बीच सड़क पर वह बेटी के साथ गलत व्यवहार करता है, बेटी का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। उसके परिवार के लोगों से शिकायत करने पर उसने बेटी का वीडियो वायरल कर दिया है। इस घटना से बेटी का मानसिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गुलाम गौस खां पार्क के से पकड़ लिया। उसे बाल सुधार गृह ललितपुर भेज दिया गया है।