फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मदद को 6.85 करोड़ और मिले

Fri, 15 May 2015 12:34 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से जिले में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग द्वारा जिले में साढ़े तीन अरब की क्षति का आकलन किया गया है। किसानों को मुआवजा राशि बांटे जाने का काम तेजी से जारी है। यह धनराशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जा रही है। अब तक सरकार द्वारा तीन किस्तों में एक अरब सैंतालिस करोड़ पचास लाख रुपये दिए जा चुके हैं। इनमें से जिले के एक लाख बारह हजार बाईस किसानों में एक अरब सैंतालिस करोड़ उनचास लाख का वितरण भी किया जा चुका है। इसके बाद अब शासन ने छह करोड़ पचासी लाख रुपये की धनराशि और आवंटित की है। इसमें से जिले की हर तहसील को 1.37 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। यह रकम तत्काल किसानों के खाते में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें