फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सर्दी में बीपी और शुगर गड़बड़ाने से किडनी भी हो रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सर्दी में ब्लड प्रेशर और शुगर गड़बड़ाने से किडनी रोगियों की दिक्कत बढ़ गई है। इससे कई रोगियों को सप्ताह में दो से तीन बार डायलिसिस करानी पड़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि किडनी रोगियों को सर्दी में खानपान आदि में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ब्लड प्रेशर और शुगर का स्तर गड़बड़ाए तो तुरंत डॉक्टर्स से परामर्श करें।

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. राम बाबू सिंह ने बताया कि खानपान बढ़ने और व्यायाम नहीं करने से शुगर का लेवल भी बढ़ता है। किडनी की कार्यक्षमता बिगड़ने से क्रिटिनिन लेवल बढ़ जाता है। इससे यूरिन (पेशाब) के माध्यम से शरीर से प्रोटीन निकलने लगती है। रक्त में यूरिया का स्तर बढ़ जाता है, जिससे पैरों में सूजन आ जाती है। यह दिक्कत तब तक कंट्रोल में नहीं आती जब तक ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल कंट्रोल नहीं होता है। लंबे समय तक दिक्कत बनी रहने से रोगी की डायलिसिस करानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन







छह हार्ट अटैक के रोगी भर्ती हुए



डॉ. राम बाबू सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में हार्ट अटैक के छह रोगियों को भर्ती किया गया है। इनमें से चार की हालत में सुधार है। उन्होंने बताया कि सर्दी में ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से इन रोगियों को हार्ट अटैक की दिक्कत हुई।

दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें