झांसी। फिट इंडिया और खेलो इंडिया के तहत 23 फरवरी को हाफ मैराथन ट्राई स्टार रन का आयोजन होने जा रहा है। इसमें लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह जानकारी पत्रकारवार्ता के दौरान कार्यक्रम के आयोजक नवनीत सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि हाफ मैराथन रन राजगढ़ में 5, 10 और 21 किलोमीटर की अलग-अलग श्रेणियाें में होगी। इस आयोजन में स्थानीय व बाहरी लोगों की भागीदारी दिखाई देगी। बुंदेलखंड के कई युवा खिलाड़ी भी हिस्सा बनेंगे। उनका उद्देश्य बुंदेलखंड के धावकों को आगे तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि अच्छे खिलाड़ियों की संस्था मदद करेगी। पैसों के अभाव में खेल को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। बाहर से भी बड़े-बड़े कोच आ रहे हैं। इस मैराथन में वृद्ध लोग भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि साइकिल चलाना शुरू करने के लिए एक अच्छा खेल है। यह लोगों को शारीरिक रूप से फिट रखने में मदद करता है और साथ ही पर्यावरण को शून्य प्रदूषण में योगदान देता है।