फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में विशेष पहचान बनाए खत्री समाज

Mon, 05 Oct 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रविवार को खत्री सभा झांसी के  तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय व प्रांतीय कार्यकारिणी के  खुले अधिवेशन में वक्ताओं ने समाज के लोगों से राजनीति में विशेष पहचान बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


स्थानीय होटल में हुए अधिवेशन में मुख्य अतिथि फिल्म निर्माता व निर्देशक कीर्ति कुमार आहूजा ने कहा कि आज आवश्यकता है समाज चिंतन कर अपनी कमियों को जानने व उन्हें दूर कर अपना महत्व जानने की। अध्यक्ष विजय खन्ना (एडवोकेट) ने कहा कि समाज एकजुट होकर अपने संगठन को मजबूत करें। उन्होंने मेधावी तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के  लिए सहायता तथा प्रोत्साहन योजनाओं के  शुभारंभ पर जानकारी दी।

प्रांतीय अध्यक्ष अचल महरौत्रा ने कहा कि झांसी खत्री सभा पूरे प्रांत में सबसे सक्रिय सभा के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है। अधिवेशन में खत्री सभा द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त भूपेंद्र खत्री का सम्मान किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर लखनऊ के विधायक रविदास महरौत्रा उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश कपूर, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष केके महरौत्रा, प्रांतीय महामंत्री सुधीर महरौत्रा, भोलानाथ महरोत्रा, कमल कृष्ण महरोत्रा, सतीश कपूर, अखिल भारतीय खत्री सभा संगठन मंत्री रवि कपूर, सतीश कौशल, प्रगति शर्मा, नीरज मल्होत्रा, नंद किशोर बट्टा, कन्हैया कपूर, प्रकाश चंद्र वाधवा, श्याम कौशल, सूरज मलिक, दीपक अरोरा, राजेश भंडारी, गौरव अरोरा आदि मौजूद रहे। संचालन विजय खन्ना एडवोकेट ने किया, जबकि आभार सतीश कौशल ने जताया।  

डेढ़ करोड़ आबादी को मिले अधिकार
झांसी। खत्री समाज आरक्षण सिर्फ सरकारी नौकरियों में नहीं, बल्कि राजनीतिक नेतृत्व में भी मांगती है। प्रदेश की डेढ़ करोड़ खत्री समाज की आबादी को उसका अधिकार मिलना ही चाहिए।

होटल ऋषभ में पत्रकारों से बातचीत में सभा अध्यक्ष विजय खन्ना, प्रांतीय अध्यक्ष अचल महरोत्रा, लखनऊ के विधायक रविदास महरोत्रा, फिल्म निर्माता निर्देशक कीर्ति कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि समाज को उसके  अधिकार मिलें, इसके लिए लखनऊ में जल्द सम्मेलन होगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो दिल्ली में भी सम्मेलन किया जाएगा। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में खत्री समाज से एकमात्र सपा विधायक को अभी तक वह सम्मान नहीं मिला है, जिसके वह हकदार हैं। वक्ताओं ने कहा कि राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें