फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 225 लोग करेंगे खाना- ए- काबा के दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 225 लोग करेंगे खाना- ए- काबा के दीदार
विज्ञापन

झांसी। मुकद्दस हज के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले से 225 हज यात्री इस बार खाना-ए-काबा के दीदार करेंगे। हज कमेटी की तरफ से सभी हज यात्रियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। हज के लिए आखिरी किस्त भी हज यात्रियों ने जमा कर दी है। अब 20 जुलाई से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से उड़ाने भी शुरू हो जाएंगी।
जिले में इस साल पांच सौै से अधिक ख्वाहिशमंदों ने आवेदन किया था। इनमें से कुर्र्राअंदाजी में 225 जायरीनों के नाम आए थे। हालांकि अभी भी वेटिंग में जाने वालों के नाम आ सकते हैं। क्योंकि उड़ाने शुरू होने के बाद बहुत से हज यात्री किसी वजह से नहीं जाते हैं तो उनके स्थान पर दूसरे हज यात्रियों को मौका मिलता है। उनको अलग-अलग स्थानों पर हज के दौरान अदा करने वाले अरकानों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

- अल्लाह का शुक्रगुजार हूं
खुदा की मर्जी पर सब कुछ टिका है। मुझे पूरी उम्मीद थी कि इस बार हज यात्रा की लॉटरी में नाम जरूर आएगा। खाना - ए - खाका पहुंचकर देश के अमन चैैन के लिए दुआ जरूर करेंगे।
मोहम्मद खालिद - अध्यापक
- जिंदगी में इससे बड़ी खुशी नहीं
जो सोचा था, वह आज जिंदगी में पूरा हो रहा है। अल्लाह के घर जाने का मौका मिल रहा है। मैं और मेरे परिवार में खुशी की लहर है। जिंदगी में इससे बड़ी खुशी और र्कोई नहीं हो सकती।
विज्ञापन

जाहिद कोंचवी - रिटायर्ड रेलकर्मी
लॉटरी में सभी के नाम आने के बाद आजमीन के लिए टीकाकरण व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी जायरीन अपनी - अपनी तैयारी रखें। ज्यादा से ज्यादा समय अल्लाह की बारगाह में दें।
मुसर्रत अली, सदस्य - जिला हज कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें