फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी के भाई की खदान में पत्थर गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बड़ागांव थाना इलाके में पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह यादव के भाई की खदान में पत्थर गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई। खदान से पत्थर निकालने के दौरान श्रमिक हादसे का शिकार हुआ। अफसरों ने मौके पर जाकर घटना की पड़ताल की।
विज्ञापन

चिरगांव निवासी किशोरी लाल कुशवाहा का पुत्र हरीशंकर उर्फ दयाशंकर कुशवाहा (30) अपने परिवार के साथ बरुआसागर में रहता था। वह यहां बड़ागांव थाना इलाके में स्थित समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह यादव के भाई दतिया के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विशुन सिंह यादव की पत्थर की खदान में काम करता था। मंगलवार की सुबह वह रोजाना की तरह खदान में काम कर रहा था।
इसी दरम्यान हरीशंकर के ऊपर एक पत्थर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से वहां काम कर रहे मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। घायल को आनन-फानन महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पाकर एसपी सिटी राधेश्याम राय, सीओ सदर अवनीश गौतम मौके पर पहुंच गए और घटना की पूरी जानकारी ली। पिता किशोरी लाल कुशवाहा ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर पुलिस को दी है। मृतक की दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें