केन- बेतवा को मिली निवेश संबंधी मंजूरी
- फोटो : demo
महत्वाकांक्षी परियोजना केन- बेतवा नदी जोड़ों परियोजना को निवेश संबंधी मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना पर अब शीघ्र काम शुरू होगा। इस योजना से छह लाख 35 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने इस मंजूरी पर खुशी जाहिर की है।
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि दस फरवरी को केंद्रीय जल संस्थान सचिव अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह मंजूरी दी गई। यह परियोजना 18 हजार करोड़ लागत की है, जो 14 लाख लोगों को पेयजल उपलब्ध कराएगी। इस परियोजना से 78 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी होगा।