फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अपना पैसा अपने पास रखो, कहकर इकलौते बेटे ने पिता की पिस्टल से खुद को उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
-गुरसराय थाने के सिंगार गांव की घटना, खेत पर गए थे परिजन, खुदकुशी की वजह नहीं बता सके परिजन, पिस्टल एवं मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो /संवाद
झांसी /गुरसराय। गुरसराय थाना क्षेत्र के सिंगार गांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे बीए के छात्र लव पटेल (19) ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल को सिर से सटाकर खुद को गोली से उड़ा दिया। आत्मघाती कदम उठाने से पहले उसने वीडियो भी बनाया, जिसमें वह यह कहते सुनाई पड़ रहा है कि अब अपना पैसा अपने पास रखो, वह मां के पास जा रहा है।

परिवार का वह इकलौता बेटा था। उसकी मां सरिता ने 17 साल पहले आग लगाकर खुदकुशी की थी। कमरे में गोली चलने की आवाज सुनने के बाद परिजन पहुंचे। यहां वह जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। उसे गुरसराय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, यहां उसकी मौत हो गई। सीओ (गरौठा) पीयूष पांडेय ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की। उसके खुदकुशी करने की वजह परिजन नहीं बता सके हैं। पिस्टल एवं मोबाइल कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सिंगार गांव निवासी मुन्ना लाल पटेल करीब दस साल पहले ग्राम विकास अधिकारी पद से सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में रहकर खेती-किसानी करते हैं। परिजनों ने बताया उन्होंने दो शादियां की हैं। दूसरी पत्नी संगीता पटेल से उनको एक बेटा लव हुआ। वर्ष 2009 में संगीता ने किसी बात से नाराज होकर आत्महत्या कर ली थी। वह पहली पत्नी हेमलता और इकलौते बेटे लव के साथ रहते थे। लव गुरसराय के ही एक कॉलेज में बीए में पढ़ता था।

परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह मुन्नालाल एवं हेमलता खेत पर चले गए, जबकि लव घर में ही था। सुबह करीब 10 बजे उनके घर से गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने मुन्नालाल को यह बात बताई। घर पहुंचने पर कमरा अंदर से बंद था। किसी तरह कमरे को खोलकर जब वह लोग अंदर पहुंचे, तब लव खून से सना जमीन पर पड़ा था। पास में पिस्टल पड़ी थी। नाजुक हाल में परिजन उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ पीयूष पांडेय के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

आत्मघाती कदम उठाने से पहले बनाए दो वीडियो

लव पटेल ने आत्मघाती कदम उठाने से कुछ देर पहले ही दो छोटे वीडियो बनाए थे। ये दोनों वीडियो पुलिस को उसके मोबाइल में मिले। 12 सेकेंड के एक वीडियो में वह अपनी मर्जी से खुदकुशी करने की बात कह रहा है, जबकि दूसरा वीडियो करीब 32 सेकेंड लंबा है। इसमें वह यह बात कहते हुए सुनाई पड़ रहा है कि उसने अपने मां-बाप को बहुत कष्ट दिए हैं। वह जब तक जिंदा रहेगा, उनको कष्ट मिलेगा। उसे कोई पैसा नहीं चाहिए। अपना पैसा अपने पास रखो। इसके बाद इशारे से अपनी मां संगीता की तस्वीर दिखाते हुए कहता है कि अब वह अपनी मां के पास जा रहा है। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोग पुलिस को उसके आत्मघाती कदम उठाने की साफ वजह नहीं बता सके। हालांकि उनका कहना है कि लव मानसिक तौर से परेशान रहता था। इस वजह से उसका उपचार भी चल रहा था। पुलिस उसके मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर उसकी भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें