फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.65 लाख पौधों से हरी- भरी होगी 1482 किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक के किनारे की जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी रेलवे मंडल इस वर्ष 2.65 लाख पौधे लगाकर पूरे मंडल को हरा भरा करेगा। इसके तहत मंडल के सभी स्टेशन, विभिन्न कार्यालय, कालोनियां हरियाली से आच्छादित होंगी। मानसून सीजन में ही 60 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

21 हजार रेलवे कर्मचारियों वाले झांसी रेलवे मंडल का विस्तार चार सेक्शनों झांसी- धौलपुर, झांसी- आगासोर, झांसी- बांदा और झांसी- गोविंदपुरी तक 1482 किलोमीटर में है। इसके तहत 158 रेलवे स्टेशन आते हैं। इसके अतिरिक्त सैकड़ों रेलवे कालोनियां, कार्यालय, कार्यशालाएं और रेलवे क्रासिंग्स हैं। इसमें पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए मंडल इस बार 2.65 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिए हुए है। इसके तहत मानसून सत्र में ही 60 हजार पौधे सर्कुलेटिंग एरिया में लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त अन्य पौधे विभिन्न कार्यालयों, रेलवे क्रासिंग्स और रेलवे ट्रैक के किनारे लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक स्टेशन और उससे जुड़े कार्यालयों को लक्ष्य दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त रेलकर्मियों से भी स्वेच्छा से आवासीय क्षेत्र में पौधे लगाने को कहा जाएगा ताकि पर्यावरण को हरा- भरा रखा जा सके। झांसी के दो वर्कशाप के मुख्य कारखाना प्रबंधकों को भी लक्ष्य दिया जाएगा ताकि अपने क्षेत्र में हरियाली लाने के लिए पौधरोपण कार्यक्रम कराएं।
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इस वर्ष 2 लाख 65 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत सभी स्टेशनों, सर्कुलेटिंग एरिया, रेलवे चिकित्सालयों, विभिन्न इंजीनियरिंग कार्यालयों, रेलवे कालोनियों, रेलवे क्रासिंग्स समेत रेल आवासों को भी आच्छादित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह
जन संपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें