फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी समर में डूबी प्रत्याशियों की कश्ती और धन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चुनावों में जीत पाने के लिए हर प्रत्याशी कड़ी मशक्कत करता है, लेकिन मजबूत जन समर्थन के जरिए ही विधानसभा का रास्ता तय होता है। झांसी-ललितपुर में अब तक हो चुके 17 विधानसभा चुनावों में 890 प्रत्याशी ऐसे रहे, जिनको जनता ने पसंद ही नहीं किया। इन प्रत्याशियों को न तो जीत हासिल हुई, साथ ही चुनाव लड़ने के लिए आयोग द्वारा तय की गई जमानत राशि तक न बच सकी। आंकड़ों पर गौर करें तो झांसी विधानसभा में सबसे ज्यादा 242 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो चुकी है।
विज्ञापन

चुनाव लड़ने के लिए नामांकन करने के दौरान प्रत्याशियों को आयोग द्वारा तय की गई जमानत राशि जमा करनी पड़ती है। अगर प्रत्याशी को अपनी विधानसभा में डाले गए कुल मतों के छठवें हिस्से के मत मिल जाते हैं, तो प्रत्याशी को आयोग की ओर से यह जमानत राशि वापस कर दी जाती है। वर्ष 1951 से 2017 तक झांसी-ललितपुर में हुए विधानसभा चुनावों पर गौर करें तो कुल 1116 प्रत्याशियों ने चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई, जिसमें से 890 प्रत्याशी अपनी जमानत ही नहीं बचा सके। साल 1993 में हुए विस चुनावों में हालात यह रहे कि झांसी सीट पर 39 प्रत्याशियों में से 36 जमानत नहीं बचा सके। जबकि 21 प्रत्याशी ऐसे थे जिनको 100 से भी कम वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी रामू सागर को महज आठ ही वोट मिले। इसके साथ ही इसी साल ललितपुर में 33 में से 29, महरौनी में 25 में से 23, बबीना और मऊरानीपुर में 12 में से 9 और गरौठा में 16 में 13 प्रत्याशी जमानत नहीं बचा सके। जबकि साल 2017 में बबीना में 9, झांसी में 14, मऊरानीपुर में 6, गरौठा में 8, ललितपुर में 7 और महरौनी में 10 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। इनमें एक-एक महिला प्रत्याशी भी शामिल रहीं।
----------------
कितनी होती है जमानत राशि
आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव में सामान्य वर्ग के प्रत्याशी से 10 हजार और आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी से पांच हजार रुपये जमानत राशि जमा कराई जाती है। साल 2009 में यह सामान्य वर्ग के लिए 250 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 125 रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
किस चुनाव में कितने प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई
वर्ष झांसी मऊरानीपुर बबीना गरौठा ललितपुर महरौनी
1951 1 5 0 1 2 4
1957 1 1 0 0 1 0
1962 4 2 0 4 2 1
1967 11 1 0 1 1 3
1969 3 3 3 3 3 1
1974 13 2 6 5 7 1
1977 17 3 1 1 5 6
1980 13 3 3 8 4 1
1985 22 7 9 4 16 8
1989 23 9 6 5 12 4
1991 33 5 6 11 22 15
1993 36 9 9 13 29 23
1996 5 4 1 7 7 12
2002 19 7 10 10 17 20
2007 12 0 8 4 13 23
2012 15 3 12 11 11 13
2017 14 6 9 8 7 10
कुल 242 70 83 96 157 145
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें