फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कत्थक एवं भरत नाट्यम नृत्य में दिखी मां दुर्गा की महिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नवरात्र पर नारी शक्ति एवं बालिका सशक्तीकरण सप्ताह के अंतर्गत राजकीय संग्रहालय में मां दुर्गा की भक्ति पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन हुआ। इसमें नंदिनी सोनी व नीलम तिवारी ने मां दुर्गा की महिमा का गान कत्थक एवं भरत नाट्यम नृत्य की मुद्राओं के साथ किया।
विज्ञापन

नृत्य में माता के मोहक एवं शक्तिशाली रूप को नंदिनी सोनी ने प्रस्तुति दी। नीलम तिवारी ने माता की स्तुति गरबा नृत्य से की। कार्यक्रम में लायंस क्लब युवराज की पूनम मेहता डे, रश्मि सिंह, डॉ. नीति शास्त्री, पुरातत्व अधिकारी डॉ. एसके दुबे, उप निदेशक आशा पांडेय, डॉ. उमा पाराशर, रिंकी श्रीवास्तव, दिव्य प्रजापति आदि मौजूद रहीं।
26 को करेंगे मूर्ति विसर्जन
झांसी। श्री नवज्योति दुर्गा उत्सव मंडल पंचकुइयां की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन 26 को किया जाएगा। मुख्य जजमान रोहित गोठनकर ने कहा कि परंपरा के अनुसार मूर्ति का विसर्जन दशहरा के दिन होता है। पुजारी महेंद्र मकडारिया ने कहा कि पंचांग के अनुसार प्रतिमा विसर्जन 26 को ही मान्य है। कोलकाता में भी विसर्जन 26 को है। इस अवसर पर महेश मलिक, रीतेश सोनी, संजीव अग्रवाल, प्रभात रावत, कमलेश मलिक व लकी सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महासप्तमी पर आज होगी महा आरती
झांसी। बड़ापुरा गुदरी स्थित श्री शीतला माता मंदिर में नवरात्रि की महासप्तमी पर्व पर 23 अक्तूबर को शीतला माता का भव्य श्रृंगार और रात्रि 12 बजे महा आरती होगी। यह जानकारी मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष राजकुमार अमरया ने दी है।
आल्हा घाट को देखा, सफाई की मांग
झांसी। हिंदू जागरण मंच एवं व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट सलिल पटेल व सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह तथा अपर नगर आयुक्त शादाब असलम के साथ पहूज नदी के आल्हा घाट को देखा। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की, कि नदी में फैली गंदगी को साफ कराया जाए। ताकि दुर्गा विसर्जन में किसी भी प्रकार की कोई अड़चन न आए। इस अवसर पर आचार्य अविनाश, विभाग महामंत्री पंडित विनोद अवस्थी, बलवीर सिंह, विकास अवस्थी व संतोष साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें