फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटेरा पीएचसी : कर्मचारी के बजाय बेटा काम करता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटेरा। नवागंतुक उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर अजय कुमार ने गुरुवार को तहसीलदार प्रभात सिंह के साथ कटेरा नगर का भ्रमण कर जनसामान्य से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अधीनस्थों को कई निर्देश दिए।
कटेरा पहुंचे एसडीएम व तहसीलदार ने नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों आदि का निरीक्षण कर यहां की कार्यप्रणाली परखी। इसके बाद एसडीएम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटेरा पहुंचे। यहां आलम यह था कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो खुला था, लेकिन चिकित्सक व कर्मचारी नदारद थे। एसडीएम ने स्टाफ की जानकारी की तो एक लड़के ने खुद को स्वास्थ्य कर्मचारी का बेटा कहते हुए अपना नाम ऋतिक वाल्मिक पुत्र गोविंद दास वाल्मिक बताया। कहा किडॉ. साहब तो चले गए हैं। अन्य कर्मचारी भी मौजूद नहीं हैंं। वह अस्पताल खोले हुए है। एसडीएम ने हैरानी जताते हुए इसे लापरवाही बताई। एसडीएम ने कहा कि पीएचसी कर्मचारियों के मौके पर नहीं मिलने की रिपोर्ट सीएमओ तथा शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद एसडीएम ने पडरा रोड की तरफ पैदल भ्रमण कर नालियों, साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। साथ ही सफाई नायक को नियमित साफ-सफाई करने व वार्ड में सफाई कर्मचारियों के नाम व नंबर लिखवाने का आदेश दिया। इस दौरान तहसीलदार मऊरानीपुर प्रभात सिंह, स्टेनो विवेक कुमार, थानाध्यक्ष कटेरा रजनीश कुमार यादव, नगर पंचायत चेयरमैन धनीराम डबरया, लिपिक ओमप्रकाश श्रीवास, देवी प्रसाद, डीके विरा, मुकेश कुमार, दीपचंद्र, सफाई नायक राजेश कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें