फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालय: धीमी गति से बनाए जा रहे हॉस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में ग्रामीण अंचलों की बालिकाओं को कक्षा छह से आठ तक के पठन पाठन सहित आवासीय सुविधा दी जाती है। यह बालिकाएं इंटर तक की शिक्षा के लिए परेशान न हो। ऐसे में शासन द्वारा जिले के छह कस्तूरबा कालेजों का उच्चीकृत किया जा रहा है। बबीना टपरियन, बंगरा, मोंठ में हॉस्टल एवं एकेडमिक भवन तैयार हो रहा है। इसके लिए तीन - तीन करोड़ रुपये का, मऊरानीपुर, बड़ागांव, चिरगांव में हास्टल बनना है। इसके लिए एक करोड 26 लाख - एक करोड 40 लाख रुपये का बजट निर्धारित है। शासन ने प्रत्येक के लिए 40 प्रतिशत धनराशि भी कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग को आवंटित कर दी है। लेकिन अभी तक सर्वे एवं सैंपल कार्य ही हुआ है। ऐसे में कार्य प्रगति काफी धीमी है। जिला समन्वयक आरोग्य तिवारी के अनुसार कार्य में तेजी आए। इसके लिए कार्यदायी संस्था को पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें