फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गैर सरकारी कॉलेजों के शिक्षकों के जचेंगे शैक्षिक अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में शिक्षकों की फर्जी प्रपत्रों पर नौकरी के मामले में जांच हर स्तर से हो रही है। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के साथ ही जांच में अब संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी कर रहे शिक्षकों को चिह्नित जा रहा है। ऐसे में अब यह जांच सरकारी स्कूलों के अलावा एडेड माध्यमिक कॉलेजों तक भी पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार इन विद्यालयों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की नियुक्तियों को लेकर एक लंबे समय से शासन के समक्ष शिकायतें भी पहुंच रही थी। इसके कारण शासन की जांच के दायरे में यह एडेड कॉलेज पूर्व में भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें