फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी व पुलिस की कार्रवाई में आठ हजार लीटर कच्ची शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पंचायत चुनाव व होली के मद्देनजर रविवार को आबकारी व पुलिस टीमों ने जिले भर में अभियान चलाकर आठ हजार लीटर कच्ची शराब बरामद की। भारी मात्रा में बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कच्ची शराब बनाने वाले दस से अधिक लोग भी पकड़े गए।
विज्ञापन

रविवार को एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, एसपी देहात नैपाल सिंह, सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सदर हिमांशु गौरव, सहायक आबकारी आयुक्त प्रमोद कुमार मौर्या, जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद कुमार, आबकारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह समेत कई टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। सबसे पहले के नेतृत्व में गठित टीमों ने रक्सा, बबीना, बड़ागांव, बरुआसागर, मोंठ समेत अन्य क्षेत्रों में दबिश देकर यहां से पुलिस टीमों ने आठ हजार लीटर कच्ची शराब व बारह भट्टियां बरामद कर लहन नष्ट किया। देर शाम पुलिस की कार्रवाई जारी रही। पीएसी के साथ पुलिस टीमों ने दबिश दी। सबसे पहले थाना रक्सा क्षेत्र अंतर्गत दातारनगर डेरा व थाना बबीन के डेरा नयाखेड़ा मेें दबिश देकर 3500 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा, अन्य थाना क्षेत्रों में दबिश देकर करीब पांच हजार लीटर शराब पकड़ी। छह से अधिक भट्टियां भी पकड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें