फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद का इंतजार, फिर सजना का दीदार

विज्ञापन
झोकनबाग में डॉ. गुलाटी कै आवास पर हुए करवा चौथ पूजन में महिलाओं ने पूजा की। अमर उजाला
विज्ञापन
चांद का इंतजार, फिर सजना का दीदार
विज्ञापन

झांसी। करवा चौथ का त्योहार बृहस्पतिवार को उत्साह एवं उल्लास से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए दिन भर का निर्जल व्रत रखा। मुर्हूत में भगवान शिव, मां गौरी का पूजन किया और चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारायण किया। नवविवाहिताओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखा।
करवा चौथ के पर्व को लेकर सुबह से ही विशेष उत्साह सभी घरों में रहा। अधिकांश घरों में तैयारियां दो-तीन दिन पहले से ही शुरू हो गई। लजीज पकवान बनाए गए। सुबह से ही ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की भीड़ लगी रही
विज्ञापन

शाम होते ही त्योहार का उत्साह चरम पर पहुंच गया। सुहागिन महिलाओं की निगाहें आसमान में टिक गई। रात 8:30 बजे के बाद चंद्रमा के नजर आते ही उल्लास छा गया। महिलाओं ने चंद्रमा को छलनी से देखा। इसके बाद मां गौरी एवं भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और करवा चौथ की व्रत कथा सुनी। पति का पूजन करके उनके हाथों से पानी पिया और व्रत का पारायण किया। परंपरानुसार महिलाओं ने सास को मिट्टी व शक्कर के करवा में लड्डू भरकर दिए और उनसे अखंड सौभाग्यवती होने का आशीष प्राप्त किया।
इधर, सीपरी बाजार के पंजाबी धर्मशाला में पंजाबी समाज ने उत्साह से करवा चौथ मनाया। महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारायण किया। इस अवसर पर रेनू भुसारी, गिन्नी भुसारी, स्वीटी भुसारी, सोनू आदि मौजूद रहीं। इसी तरह पंचवटी स्थित ग्रीन वैली रिसोर्ट में आयोजित पटेल समाज के करवा चौथ कार्यक्रम में ऊषा निरंजन, लक्ष्मी निरंजन, दीया, चंदा, अंकिता, प्रियंका, रानी, शशि, रंजना, राजकुमारी, नीलम, ममता, रूबी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

जमकर हुई आतिशबाजी
करवा चौथ की पूजा से पहले और बाद में युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। आसमान में रंग-बिरंगे सितारे बिखरने वाली आतिशबाजी चलाई गई। इसके अलावा चटाई, बम भी फोडे़। कई मुहल्लों में आतिशबाजी के चलते दीपावली सा नाजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें