रानीपुर। हरिद्वार से जल लेकर साइकिल से यहां पहुंचे कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। वहीं, दूसरा जत्था ओरछा धाम से 351 लीटर की भारी भरकम कांवड़ लेकर पहुंचा। बस स्टैंड के पास महावीर कांवरिया कमेटी ने कांवड़ियों का स्वागत किया। जत्थे ने शिवालय पहुंचकर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। यहां मुख्य रूप से लाला गुरुजी, तेजराम बाबूजी, पार्षद नितिन कुशवाहा, शेखर, धीरू, प्रवेश, नीरज, दीपू, निलेश, दिनेश आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा अन्य कांवड़िये भी ओरछा धाम जल लेकर यहां पहुंचे। सोमवार को दिन भर नगर में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। संवाद