फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खाद न मिल पाने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मारकुआं /गरौठा। मारकुआं साधन सहकारी समिति बी पैक्स लिमिटेड पर खाद ने मिलने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में बनाए गए रोस्टर के अनुसार रोस्टर क्रमांक पांच के तहत मारकुआं, पुछी , केदारतई, चतुरताई, जलालपुरा व कछयाऊ गांव के किसानों में खाद का वितरण होना था। आरोप है कि चार अगस्त को समिति पर खाद उपलब्ध हो गई थी, लेकिन सचिव की लापरवाही के चलते वितरण नहीं हो सका। सोमवार को सचिव समिति पर आए तो उन्होंने खाद बांटने से इन्कार कर दिया। वहीं, सचिव संजय यादव ने बताया है कि समिति पर किसानों की भीड़ ज्यादा है। जब तक प्रशासन से सुरक्षा नहीं मिलती खाद का वितरण नहीं कर पाएंगे। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सचिव की ओर से सुरक्षा मांगे जाने पर समिति पर पुलिस उपलब्ध कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें