गरौठा। श्रावण मास में 24 अगस्त को निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर कस्बे के शिव मंदिर में कांवड़िया समिति की बैठक हुई, जिसमें तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को एरच की बेतवा नदी से गरौठा के लखेरी नदी तट पर शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने को लेकर रूपरेखा बनाई गई। उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने कांवड़ यात्रा को लेकर नगर के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए। धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की ओर से विभिन्न स्थानों पर कांवड़ियों के स्वागत के लिए शिविर लगाए जाएंगे, जहां जलपान, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर शनि सोनी, अजय सोनी, मनीष सोनी, सुधीर मोदी आदि मौजूद रहे। संवाद