संवाद न्यूज एजेंसी
लुहारी /ओरछा। श्रीराम विवाह महोत्सव के अवसर पर धार्मिक नगरी ओरछा के कंचना घाट पर रविवार को जिला प्रशासन के नेतृत्व में सवा लाख दीपों को एक साथ प्रज्ज्वलित किया गया, जिससे पूरा कंचना घाट व बेतवा नदी का तट जगमगा उठा। यह मनमोहक छटा अलग ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।
कार्यक्रम में विधायक निवाड़ी अनिल जैन, सांसद प्रतिनिधि राजेश पटेरिया, नगर परिषद ओरछा के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बेतवा नदी की आरती कर सुख-शांति की कामना की। कार्यक्रम में कार्यक्रम में कलक्टर जमुना भिडे, पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, सीईओ जिला पंचायत रोहन सक्सेना, एएसपी ज्योति ठाकुर, एसडीएम मनीषा जैन, अशोक कुमार सेन, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत, सीएमओ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व पर्यटक मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने मिलकर दीप जलाए।