फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश हत्याकांड: अब एसआईटी को राज खोलने का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चर्चित कमलेश यादव हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की जिम्मेदारी अब एसआईटी (विशेष जांच दल) को दी गई है। बृहस्पतिवार दोपहर एसआईटी ने घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर सीन को रिक्रिएट किया। इस दौरान टीम ने पुतले को दुर्घटना समेत अन्य परिस्थितियों से गुजारकर उसका अध्ययन किया।
विज्ञापन

सीपरी बाजार थाना के रायल सिटी पुलिया के पास 14 जनवरी की रात सिजवाहा निवासी कमलेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली लगने के अलावा कमलेश के शरीर में काफी जख्म थे। देखने से मालूम चल रहा था कि उसको पहले बुरी तरह पीटा गया। उसका दायां हाथ टूट गया था जबकि पूरे शरीर में बीस से अधिक घाव थे। प्रेम प्रसंग के एंगल से पुलिस ने हत्याकांड की जांच शुरू की लेकिन, बाद में प्रापर्टी डीलिंग, क्रसर समेत अन्य व्यवसायों में पैसे के लेन-देन का मामला सामने आ गया। इसके बाद पुलिस इन्हीं सबके बीच चकरघन्नी बन गई और करीब चार माह बीतने के बाद भी इस चर्चित हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी। पुलिस को कमलेश के आईफोन से भी क्लू नहीं मिला। अब इस हत्याकांड के खुलासे के लिए फिर से कवायद शुरू हुई है। एसएसपी शिवहरी मीना ने खुलासे के लिए नई एसआईटी बनाई है। एसएसपी के मुताबिक इसमें एसपी (क्राइम) डा.प्रदीप कुमार, सीओ (सिटी) राजेश राय एवं सीओ (लाइन) प्रज्ञा पाठक, सीपरी बाजार इंस्पेक्टर देवेश शुक्ला, रक्सा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तक्खर एवं पूंछ थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर दुबे, जेपी पाल, संजय गुप्ता एवं विजय पांडेय एवं दुर्गेश चौहान को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें