फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में वैज्ञानिकों से विचार साझा करेंगी कल्याणी

Sun, 03 Jan 2016 01:16 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की कर्मभूमि की बेटी एक बार फिर दुनिया को अपनी मेधा से परिचित कराएगी। जापान एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस (सकूरा साइंस प्लान) में विज्ञान विषय पर आधारित सेमिनार में कल्याणी श्रीवास्तव विशेषज्ञों के मध्य अपने विचार व्यक्त करेंगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा नवोदित वैज्ञानिक खोजने के उद्देश्य से स्थापित इंस्पायर योजना के अंतर्गत दिसंबर के प्रथम सप्ताह में आईआईटी नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें देश के लगभग 900 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

उत्तर प्रदेश से चयनित 81 प्रतिभागियों में झांसी से लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कालेज की दो छात्राओं कल्याणी श्रीवास्तव एवं शिवानी प्रजापति का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ था। कल्याणी ने प्रतियोगिता में सोलर ऊर्जा से चलित ‘देशी ऐसी’ मॉडल प्रस्तुत किया, जिसे आईआईटी विशेषज्ञों ने पिछड़े इलाकों के लिए विशेष कारगर माना। ‘
विज्ञापन


देशी ऐसी’ निर्माण में थर्माकोल से बने आइस बाक्स में 12 बोल्ट के डीसी पंखे से हवा छोड़ी जाती है, दूसरे एल्बो द्वारा ठंडी हवा का प्रवाह होता है। कुल एक घंटा चलाने पर तापमान में चार से पांच डिग्री का अंतर आ जाता है। ऐसे में ‘देशी ऐसी’ को पर्यावरण की दृष्टि से बेहतर माना गया। वहीं कई चक्रों में मूल्यांकन के पश्चात कल्याणी का चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया है।

इधर, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. नीरज पांडेय ने बताया कि कल्याणी श्रीवास्तव को इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत जापान सरकार द्वारा संचालित जापान एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस (सकूरा साइंस प्लान) में मई माह में विज्ञान विषय पर आयोजित सेमिनार में आमंत्रित किया गया है। सेमिनार में कल्याणी जापान के अलावा एशिया के कई वैज्ञानिकों के बीच अपने विचारों का आदान-प्रदान करेंगी।

लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कालेज में 12वीं की छात्रा कल्याणी ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि जापान में आमंत्रण से बेहद खुश हूं। उनका मकसद है कि ग्रामीणों को उच्च सुविधाएं मिलें, इसके लिए सौर ऊर्जा विशेष माध्यम है। कल्याणी के पिता दिनेश श्रीवास्तव बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं, जबकि माता दिव्या श्रीवास्तव लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कालेज में शिक्षिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें