फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: वीडियो जारी कर बोला काली सरकार, मुझे फंसाया जा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। हरदोई एवं झांसी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला प्रदीप शुक्ला उर्फ काली सरकार ने रविवार को एक अज्ञात स्थान से वीडियो जारी करके अपनी सफाई पेश की। करीब पांच मिनट लंबे इस वीडियो में उसने खुद को बेकसूर बताते हुए अपने खिलाफ साजिश रचे जाने का आरोप लगाया। उसने वीडियो में खुद को हरिद्वार में होने की बात कहते हुए हरदोई की अदालत में हाजिर होने की बात भी कही।
विज्ञापन

शनिवार को उसकी तलाश में हरदोई पुलिस झांसी पहुंची थी, लेकिन इसकी भनक लगते ही काली सरकार अपने मऊरानीपुर स्थित आश्रम की चाहरदीवार लांघकर भाग निकला था। इसके बाद से पुलिस उसके ठिकानों में दबिश दे रही है। यहां से वह गुप्त स्थान में जा छिपा। रविवार रात उसने वीडियो जारी करके खुद को हरिद्वार में बताया। उसने कहा कि उसके खिलाफ साजिश रचकर फंसाने की कोशिश की जा रही है, जबकि इसका कोई दोष नहीं है। पैसों के लालच में उसे फंसाया जा रहा है।
बोलो-पुलिस ने नहीं मिला वारंट
उसने दावा किया कि हरदोई पुलिस से उसे कोई वारंट नहीं मिला। वारंट मिलने पर वह खुद कोर्ट में हाजिर होता। अब वह हरिद्वार से हरदोई पहुंचकर अपना वारंट रिकॉल कराएगा। झांसी में उसने कुछ लोगों पर खुद को बंधक बनाकर रखने एवं मारपीट किए जाने का भी उसने आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस बोली-आरोपी का कुछ पता नहीं
वहीं, सीओ मऊरानीपुर रत्नेश्वर सिंह का कहना है कि आरोपी के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चला है। उसको पुलिस तलाशने में जुटी है। बता दें, मऊरानीपुर थाने में भी आरोपी प्रदीप शुक्ला के खिलाफ कुछ दिनों पहले ही पॉक्सो समेत किशोर से दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। झांसी पुलिस भी उसे तलाश रही है। उसने अपना मेडिकल भी नहीं कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें