फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कच्चा मकान ढहा, गर्भवती महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगरा। विकासखंड बंगरा के मगरवारा ग्राम के खिरक छिंगेवारा में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। हादसे में 25 वर्षीय गर्भवती महिला पिंकी कुशवाहा मलबे की चपेट में आकर घायल हो गईं। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल पिंकी को मलबे से बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए मऊरानीपुर ले जाया गया। मकान ढहने से घर का टीवी, फ्रिज, कपड़े और अनाज सहित गृहस्थी का सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे बेहद गरीबी में जीवन यापन कर रहे हैं। सरकारी आवास योजना में उनका नाम सूची में आया था, लेकिन काट दिया गया। अब वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें