फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सड़क के गड्ढे में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, धान बिखरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। नमामि गंगे पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क पर शुक्रवार को धान से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। मोंठ कोतवाली के सामने हुए इस हादसे में किसान जसवंत सिंह की धान की फसल सड़क पर बिखर गई, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ। छोटा बेलमा निवासी जसवंत सिंह सेमरी में खेती करते हैं। वह अपनी फसल मोंठ मंडी बेचने जा रहे थे। किसान ने आरोप लगाया कि पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत में ठेकेदार की लापरवाही से उन्हें यह खामियाजा भुगतना पड़ा। हादसे के बाद किसान मायूस हो गया। देर रात तक दूसरे ट्रैक्टर की मदद से बिखरी फसल को दोबारा ट्रॉली में भरकर मंडी ले जाया गया। किसान ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत और नुकसान की भरपाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें