फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में झांसी के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
एसआईसी में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में भिड़तीं झांसी-ललितपुर की खिलाड़ीं। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
कबड्डी में झांसी के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

झांसी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता सरस्वती इंटर कॉलेज में हुई। बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं में झांसी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा और सीनियर व जूनियर वर्ग में जीत हासिल की।
बालकों के सीनियर वर्ग में झांसी ने 20 प्वाइंट हासिल कर जालौन को एकतरफा मात दी। जालौन सिर्फ 10 प्वाइंट ही हासिल कर पाया। सब जूनियर में झांसी ने ललितपुर को हराया। इसमें झांसी ने 30, तो ललितपुर ने 15 प्वाइंट प्राप्त किए। बालिकाओं के सीनियर वर्ग में ललितपुर ने झांसी को 25 - 15 से हराया। बालिका वर्ग के ही सब जूनियर में झांसी ने ललितपुर को करारी मात दी। झांसी ने 80 और ललितपुर ने 20 अंक पाये। इससे पहले पूर्व रणजी खिलाड़ी अरविंद कपूर और उप शिक्षा निदेशक मंशाराम ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद कपूर ने कहा कि सभी खिलाड़ी जमकर मेहनत करें और शानदार खेल का प्रदर्शन कर अपने प्रदेश का नाम रोशन करें। वहीं, समापन कार्यक्रम में एथलेटिक्स खिलाड़ी धीरज सिंह परिहार ने सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा समिति सचिव अखिलेश ब्रह्मचारी, सदस्य अजय रजक, सुंदर ग्वाला, स्नेहलता, अनिल जायसवाल, बद्री प्रसाद, चंदन सिंह, स्नेहलता, नंद किशोर, शैफाली गोस्वामी, नीलम देवलिया, राम किशोरी राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें