फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिबा राव फुले ने दिखाई समाज को नई दिशा

विज्ञापन
jyotiba fule jayanti - फोटो : demo
विज्ञापन
। सोमवार को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की ओर से विरगुवां गांव में महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती मनाई गई। जिसमें वक्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक जुगल किशोर कुशवाहा ने कहा कि ज्योतिबा राव फुले ने विषम परिस्थितियों में शिक्षा रूपी ज्ञान और महिलाओं और वंचितों को दिया। समाज को एक नई दिशा दिखाई। उन्होंने सिखाया कि बच्चों को शिक्षा देना जरूरी क्यों है? शिक्षा वह चाबी है, जिससे समाज का विकास हो सकता है। सीमाराम कुशवाहा ने कहा कि समाज के विकास से ही देश का विकास होगा। समाज को संगठित होकर राजनीति में भाग लेना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे ग्यादीन कुशवाहा ने ज्योतिबा राव फुले और मां सावित्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित जरूर करें ताकि वह आगे चलकर समाज का विकास कर सकें। बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर विजय कुशवाहा और संरक्षक देवीसिंह कुशवाहा ने भी विचार रखे।  
इस मौके पर बाबूलाल कुशवाहा, जुझार सिंह, पूर्व प्रधान जमुनादास कुशवाहा, छक्कीलाल कुशवाहा, कालका प्रसाद कुशवाहा, वैदेही शरण, पन्नालाल, गोपाल कुशवाहा का श्रीफल देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामबाबू कुशवाहा और आभार धर्मेंद्र कुशवाहा ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें