फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह किलो चांदी व डेढ़ सौ ग्राम सोने के जेवर लूटे

Sun, 04 Oct 2015 02:09 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चिरगांव थानांतर्गत गांव मोड़ कला के पास पल्सर सवार लुटेरों ने सर्राफा कारोबारी को गोलियां मारकर करीब छह किलो चांदी व डेढ़ सौ ग्राम सोने के जेवरात लूटे थे।
विज्ञापन



 
चिरगांव के गांव बरल निवासी दिनेश सोनी शुक्रवार को पत्नी मुन्नी देवी के साथ कलक्टर गंज स्थित अपनी दुकान से लौट रहे थे। रास्ते में पीछे से आए पल्सर सवारों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। अनहोनी की आशंका पर जब दिनेश नहीं रुके तो बदमाशों ने उन्हें टक्कर मारकर गिरा दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन गोलियां लगने से दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में भर्ती दिनेश ने मध्यरात्रि हालत में सुधार होने के बाद पुलिस को बताया कि लुटेरे करीब छह किलो चांदी और डेढ़ सौ ग्राम सोने के जेवर लूट ले गए हैं।



किसी करीबी के शामिल होने की आशंका
जिस तरह से सर्राफा कारोबारी दिनेश सोनी के साथ वारदात हुई है, उससे पुलिस को घटना में किसी नजदीकी व्यक्ति के शामिल होने की आशंका है।  पुलिस ने कारोबारी के  यहां अब तक रहे नौकरों के बारे में पता लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



मेरी किसी से रंजिश नहीं: दिनेश
शनिवार को सर्राफा कारोबारी दिनेश सोनी ने बताया कि उसके ऊपर करीब आठ-नौ वर्ष पूर्व दो बार हमला हुआ था, मगर तब वह सर्राफा का कारोबार नहीं करता था। उसकी किसी से रंजिश नहीं है, जिसकी वजह से उसे नहीं पता कि हमलावर कौन हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें