फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर डॉक्टर के साथी स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : ??????
विज्ञापन
झांसी। कोरोना पॉजिटिव महिला के प्रसव के दौरान वायरस के चपेट में आई महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर के साथी स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे सभी ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 11 जून को कोरोना संक्रमित महिला का प्रसव कराया गया था। हालांकि, महिला के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी पहले से थी। इस लिहाज से डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ ने पूरी सावधानी बरती थी। बावजूद, कोरोना वायरस के संक्रमण ने प्रसव कराने वाली गायनी विभाग की 30 वर्षीय जूनियर डॉक्टर को अपनी चपेट में ले लिया। प्रसव कराने के अगले ही दिन से जूनियर डॉक्टर को बुखार आना शुरू हो गया। सावधानी बरतते हुए तत्काल डॉक्टर की कोरोना जांच कराई गई। सोमवार को आई रिपोर्ट में जेआर पॉजिटिव मिली तो आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि होने पर मेडिकल के चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। सिजेरियन के दौरान मौजूदा अन्य डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी समेत आठ-दस कर्मचारी का सैंपल लेकर जांच के लिए कोविड लैब भेजा गया। बताया गया कि सभी चिकित्सकों, कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे सभी ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें