फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनैद के मूल दस्तावेज ले गई सीबीआई टीम

Sat, 25 Feb 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जुनैद के मूल दस्तावेज ले गई सीबीआई टीम - फोटो : demo
विज्ञापन
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के छात्र जुनैद पर मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की मेडिकल प्रवेश परीक्षा में साल्वर की भूमिका निभाने का आरोप है। उसने दूसरे छात्र के फार्म पर अपनी फोटो लगाकर परीक्षा दी थी। इसके चलते भोपाल से आई सीबीआई की टीम उसके मूल दस्तावेज ले गई है। यह जानकारी शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. एनएस सेंगर ने दी है।
विज्ञापन

व्यापमं घोटाले की जांच कर रही सीबीआई टीम की नजरें महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज पर भी लगी हुई हैं। यहां के 25 छात्र शक के दायरे में हैं, जिनके बारे में सीबीआई ब्यौरा जुटा रही है। अब तक सीबीआई टीम 42 बार मेडिकल कॉलेज में आ चुकी है। इस बीच सीबीआई को तीन छात्रों के साल्वर (पेपर हल करने वाले) होने के सुराग मिले थे, जिनमें एक छात्र जुनैद भी है। प्राचार्य ने बताया कि पिछले दिनों आई सीबीआई की टीम ने छात्र जुनैद से पूछताछ कर उसके मूल प्रमाण पत्र कब्जे में लिए थे। उनके अनुसार सीबीआई ने बताया था कि जुनैद व्यापमं की प्रवेश परीक्षा में साल्वर के रूप में बैठा था।
इंसेट
प्रमोद की मौत भी जांच के घेरे में 
व्यापमं घोटाले के कइयों की जेल, तो कइयों की संदिग्धावस्था में मौत हो चुकी है। सीपरी बाजार के सिद्धेश्वर नगर में 22 अप्रैल 2013 में किराए पर रहने वाले मुरैना के अंबा निवासी प्रमोद शर्मा (26) की संदिग्धावस्था में फांसी लगने से मौत हुई थी। वह ट्यूशन पढ़ता था। दो साल के बाद सीबीआई प्रमोद की मौत की जांच करने झांसी आई थी। सीपरी बाजार थाना पुलिस से टीम ने उसकी मौत से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें